BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के 05 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के 02 कार और 10 मोबाइल फोन किये गये जब्त

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के 05 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के 02 कार और 10 मोबाइल फोन किये गये जब्त
Share

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए नक्सलियों को सामान और पैसा पहुंचाने वाले राजनांदगांव के ठेकेदार सहित पांच आरोपियों सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने एक डस्टर कार, एक हुंडई कार और 10 मोबाइल फोन जब्त किया है। 

कांकेर पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 02 साल से नक्सलियों को पकड़े गये आरोपी सामान के साथ ही लाखों रुपए की आर्थिक सहायता भी कर रहे थे। एक ठेकेदार की गिरफ्तारी 24 मार्च को होने के बाद पुलिस नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी थी। उन्होंने बताया कि लैंड मार्क इंजीनियरिंग कंपनी बिलासपुर के निशांत जैन और लैंड मार्क रॉयल इंजीनियरिंग कंपनी राजनांदगांव के वरुण जैन के नाम से कांकेर जिले में पीएमजीएसवाई के तहत अंतागढ़, आमाबेड़ा, सिकसोड़ और कोयलीबेड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का काम विभाग द्वारा दिया गया था। इस फर्म द्वारा रुद्रांश अर्थ मूवर्स के पार्टनर अजय जैन और कोमल वर्मा को अधिकार पत्र के माध्यम से काम करने के लिए दिये गये थे। इनके द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में कार्य करने के दौरान नक्सलियों से संपर्क और संबंध स्थापित कर उन्हें वर्दी, कपड़ा, जूता, मेनपेक सेट, नगद पैसे और अन्य सामग्री सप्लाई किया जा रहा था। एसपी श्री आहिरे ने कहा कि अभी भी इस मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजनांदगांव के रहने वाले अजय जैन कोमल, प्रसाद वर्मा, कोयलीबेड़ा के रोहित नाग, मेरठ उत्तर प्रदेश सुशील शर्मा तथा मध्यप्रदेश बालाघाट के सुरेश शरणागत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक डस्टर कार, एक हुंडई कार और 10 मोबाइल फोन भी जब्त किया है।


Share

Leave a Reply