BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा दाव लगाकर फार्म हाउस में जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार

  बड़ा दाव लगाकर फार्म हाउस में जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार
Share

कोरबा। रामपुर चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के बड़े फड़ पर दबिश दी। 11 जुआरियों को गिरफ्त में लेकर 6 लाख से अधिक की नगदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मची हुई है। पकड़े गए जुआरी शहर के नामी.गिरामी लोगों में शामिल हैं।

इस संबंध में रामपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि कोरबा तहसील कार्यालय के बगल में डी.श्रीनिवास का फ ार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में जुआ का बड़ा फड़ लगने की सूचना मुखबिर से मिली थी। पुलिस अधीक्षक अभिषक मीणा, एएसपी उदय किरण तथा सीएसपी कोरबा राहुल देव शर्मा को अवगत कराते हुए इनके मार्गदर्शन व सीएसपी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ने मातहतों के साथ फार्म हाउस में दबिश दी। यहां पुलिस को देख जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को पकड़कर 6 लाख 8 हजार 600 रुपए नकदए ताश की गड्डी, शराब की बोतल जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों में तेजचंद्र रामानी, राम चावलानी, मनोज अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, सुखीराम अग्रवाल, लव पंजाबी, विनोद सिंधी, दीपक कुमार, देव कुमार, कृष्ण कुमार गोस्वामी और फार्म हाउस का मालिक डी.श्रीनिवास निवासी एरिगेशन कॉलोनी शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


Share

Leave a Reply