नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

धान के खेत में मिला 13 फिट लम्बा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

 धान के खेत में मिला 13 फिट लम्बा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Share

कोरबा। वनमंडल कोरबा में एक बार फिर किंग कोबरा नजर आया है। यह कोबरा एक गांव में धान के खेतों के बीच उस वक्त देखा गया, जब किसान फसल काट रहे थे। संरक्षित व संवेदनशील घोषित सर्प की यह प्रजाति कोरबा के इसी क्षेत्र में एक माह के भीतर दूसरी बार देखी गई। कोरबा-करतला मार्ग पर स्थित गांव में लगभग 13 फीट के विशालकाय सर्प को इतने पास से देखकर ग्रामीण की चीख निकल गई। इसकी सूचना सर्प मित्र व रेप्टाइल केअर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी (आरसीआरएस) के अध्यक्ष अविनाश यादव को मिली। संवेदनशील प्रजाति होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना पहले वन विभाग को दी। कोरबा डीएफओ गुरुनाथन एन के दिशा-निर्देश पर अविनाश ने अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर सर्प की खोज शुरू की। कई घंटे खेतों और आसपास तलाश के बाद भी उसका पता न चल सका। इस बीच वे नजदीक ही खाना खाने बैठ गए। कुछ देर बाद पास के खेतों में फसल कटाई कर रहे किसानों ने एक बड़ा सर्प मिलने की जानकारी दी। खेत के बीच एक विशालकाय सर्प को देखा और डर कर भाग खड़े हुए। इसके बाद सर्प मित्रों ने उसे रेस्क्यू कर पकड़ा और वन विभाग के मार्गदर्शन व निगरानी में आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित विचरण के लिए छोड़ दिया।


Share

Leave a Reply