दाल मिल के ऑफिस का ताला तोड़कर 14 लाख 24 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। दाल मिल के ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे लाखों रुपये चोरी करने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं.24 सचदेव फर्निचर सिंधी गली दुर्ग निवासी रोहित जसवानी 28 वर्ष पिता श्याम सुंदर जसवानी ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का ग्राम गोतियारडीह में सच्चो सतराम पल्सेस इंडस्ट्रीट नाम से दाल मिल है, जहां पर होल सेल का काम होता है। गुरुवार को 02 जून को शाम 07.00 बजे करीब अपने दाल मिल के आफि स के काउंटर के गल्ले में नगदी रकम 14 लाख 24 हजार रूपये रखकर गल्ले में ताला लगाकर चाबी अपने पास रखकर घर दुर्ग चला गया। प्रार्थी का मुंशी राजकुमार तारक रात्रि 08. बजे आफि स का ताला लगाकर वह भी चला गया था। मिल में चौकीदार रेखुराम सोनी जो रात्रि 08.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक डियुटी पर था एवं मिल चलाने वाले मिस्त्री हुमन कोसले तथा पांच लेबर थे। 03. जून को सुबह 08.15 बजे सुरक्षा गार्ड पुष्पेंद्र साहू जो सुबह 08 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक डियुटी पर तैनात था उसने मोबाईल से काल कर बताये कि आफि स के सामने के दरवाजा का लाक टुटा है। आफिस में चोरी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग से करीब 09.45 बजे अपने दाल मिल गोतियारडीह पहुंचा तो आफिस का दरवाजा में लगा लाक टुटा हुआ था व काउंटर के गल्ले का भी लाक टूटा था तथा गल्ला में रखे नगदी 14 लाख 24 हजार रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर आफि स अंदर घुसकर दरवाजा का लाक तोडकर उक्त रकम चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला की जांच में जुटी हुई है।




