नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

न्याय योजना से भाजपा के 15 नेता भी लाभान्वित: कांग्रेस

न्याय योजना से भाजपा के 15 नेता भी लाभान्वित: कांग्रेस
Share

रायपुर। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने तथा धान के समर्थन मूल्य में अंतर की राशि किसानों को सीधे हस्तांतरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई न्याय योजना में भाजपा के नेताओं के खाते में भी रकम पहुंची है। कांग्रेस ने ऐसे 15 भााजपा नेताओं की बकायदा सूची भी जारी कर दी है। 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश भर के किसानों के खातों में सीधे रकम ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के भी 15 नेताओं को इस योजना का लाभ मिला है और उनके खातों मे भी रकम ट्रांसफर हुई है। कांग्रेस से जारी सूची के अनुसार भाजपा के जिन नेताओं के खातों में एमएसपी अंतर की राशि हस्तांतरित की गई है उनमें पूर्व सीएम रमन सिंह को 26 हज़ार 612 रूपए मिले हैं । पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को 24 हज़ार 94 रूपए की राशि मिली है। वहीं पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर को 16 हज़ार 902 रूपए मिले हैं। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल को 48 हज़ार 520 रूपए, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले को 56 हज़ार 15 रूपए की धान एमएसपी अंतर की राशि हस्तांतरित की गई है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं को इसी तरह उनके खातों में रकम मिली है। 


Share

Leave a Reply