BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक-एक लाख के 2 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एक-एक लाख के 2 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Share

सुकमा। जिले के नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में एक-एक लाख के 02 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख की ईनामी महिला नक्सली भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईनामी महिला नक्सली कवासी भीमें नक्सली संगठन में केएएमएस अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थी। दूसरा ईनामी नक्सली सोमारू घुरवा डीएएमएस अध्यक्ष के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय था। दोनो ईनामी नक्सलियों पर 01-01 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। आज दोनों ही नक्सलियो ने मुख्यधारा से जुडऩे का फैसला लिया और नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में एएसपी सिद्धार्थ तिवारी व सीआरपीएफ 02 बटालियन के अधिकारी ताशी ज्ञानिक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों ही आत्मसमॢपत नक्सलियों को पुलिस ने दस हजार रूपये के प्रोत्साहन राशि के साथ पुनर्वास नीति के तहत समुचित लाभ प्रदान किया जाएगा।


Share

Leave a Reply