कोरोना आइसोलेशन के 2 की मौत सहित 24 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, जाने पूरी खबर
जगदलपुर। बस्तर संभाग में कोरोना होम आइसोलेशन में रखे गए 02 की मौत के बाद कल पूरे दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। दोनों मौतों के बाद प्रशसनिक स्तर पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए इसके साथ ही शुक्रवार को कुल 24 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। इन सभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट देर शाम लगभग 07 बजे आई जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद बस्तर संभाग के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
उल्लेखनिय है कि वहीं शुक्रवार को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई है, महिला का बेटा कुछ समय पहले दिल्ली से लौटा था और उसे होम आइसोलशन में रखा गया था। महिला लम्बे अरसे से बीमार थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। इधर हैदराबाद से मजदूरी कर लौटने वाले जिस मजदूर की मौत हुई है उसे भी होम चरेंटाइन में रखा गया था। युवक ने तीन अप्रैल से खाना नहीं खाया था और लगातार शराब का सेवन कर रहा था। चूंकि वह बाहर से आया था और होम चरेंटाइन में था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई इसलिए मौत के बाद उसकी भी कोरोना की जांच करवाई गई। इस युवक में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। ऐसा माना जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब सेवन से हो गई।
दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहने सेे कलेक्टर अय्याज तंबोली ने आनन-फानन में आडियो मेसेज जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को कुल 24 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। इन सभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। उन्होनेबताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रहने वाली मृतक महिला और हैदराबाद से लौट ग्राम ककनार निवासी युवक की रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई है।




