राजधानी के मोाबाईल टॉवर से 75 हजार 880 रूपये की 24 नग बैटरी हुई पार, मामला दर्ज
रायपुर। विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल कंपनियों के टॉवर में लगी बैटरी चोरी करने का गिरोह इन दिनों सक्रिय है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर बिल्डिंग गुढिय़ारी में आडिया कंपनी का मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। जिसमें 24 नग बैटरी कीमत 75 हजार 880 रूपये दिनेश साहू एवं अन्य दो द्वारा चोरी की गई। उक्त मामले में इंद्र कुमार मिश्रा आयु 36 वर्ष पिता जानकी प्रसाद मिश्रा निवासी श्रीनगर शिव कौशल बाबूलाल गली ने थाने में पहुंचकर विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुढिय़ारी थाने ने आरोपी एवं अन्य दो के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 380 एवं 34 के तहत मामला कायम हुआ है।




