10 बोतल अंग्रेजी व 15 पाव देशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार...
रायपुर । राजधानी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों से अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग 10 बोतल व 9 पाव अंग्रेजी शराब तथा 15 पाव देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला खमतराई थाना क्षेत्र के संयासीपारा का है, जहां खमतराई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी एम जागेश्वर राव (49 वर्ष) के कब्जे से 6 बाटल एवं 9 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-2 के तहत मामला दर्ज का कार्रवाई की गई।
दूसरा मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पलौद रेलवे फाटक के आगे दबिश देकर खिलावन ढीढी (45 वर्ष) के कब्जे से 4 बाटल देशी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
वहीं मंदिरहसौद के ग्राम उमरिया से नहर नाली के पास पुलिस ने उमेश वर्मा (36 वर्ष) के कब्जे से 15 पाव देशी शराब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।




