नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शहर में कोतवाली थाना के अंर्तगत दो लाख तीस हजार के चोरी के सामग्री सहित 3 गिरफ्तार

  शहर में कोतवाली थाना के अंर्तगत दो लाख तीस हजार के चोरी के सामग्री सहित 3 गिरफ्तार
Share

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली के अंर्तगत शहर में अलग-अलग स्थानों से चोरी के मामले में तीन शातिर चोरो अनमोल, आदर्श, और अभय ने धरमपुरा में सुने मकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया है, कोतवाली पुलिस ने तीनों चोरी के आरोपियों को दो लाख तीस हजार के चोरी के सामग्री सहित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि लगातार चोरी की सूचना प्राप्त हो रही थी, इस सम्बंध में बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा लगातार शहर में हुई घटना को देखते हुए कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। घटनाओ को ध्यान में रखते हुए कुछ संदेहियों को चिन्हांकित कर सन्देह के आधार पर पूछताछ किया गया, जिनमें आरोपी अनमोल वासनिक उर्फ हाड़ा निवासी कालीपुर अटल आवास, आदर्श उर्फ आनंद निवासी मेटगुड़ा, अभय मसीह निवासी गंगामुण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग एलईडी, 03 चांदी के सिक्के, 05 नग घडिय़ां, 01 मंगलसूत्र, खंजर एवं घटना में उपयोग मोटर सायकल को मामले में जप्त किया गया है। जप्त सामग्री की अनुमानित बाजार मूल्य 02 लाख 30 हजार रूपये है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Leave a Reply