मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडऩे पर 31 लोगों पर ठोका जुर्माना,निगम के जोनो की टीमों ने बाजारों को करवाया बंद
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर प्रशासन के निर्देशानुसार एवं रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा जोन स्तर पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ टोटल लॉकडाउन अवधि में मास्क नहीं पहनने पर, सामाजिक दूरी नियम तोडने पर लॉकडाउन नियम तोडने पर निरंतर समझाईष देने सहित जुर्माना वसूली की कार्यवाही रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम करने निरंतर जारी है।
इस क्रम में आज निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने पर 30 लोगो पर 1940 रू. एवं एक दुकानदार द्वारा सामाजिक दूरी नियम तोडने पर संबंधित से 100 रू. कुल 31 लोगो से नियम तोडने पर 2040 रू. की जुर्माना वसूली भविष्य के लिये संबंधितों को चेतावनी एवं समझाईष देते हुए की।
इसी प्रकार नगर निगम के जोनो की टीमों ने घूम-घूमकर लॉकडाउन नियम का पालन करवाते हुए विभिन्न सब्जी, फल बाजारो को निर्धारित 10 बजे के बाद बंद करवाया। निगम जोन 4 की टीम ने बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के पास गणेष मंदिर के समीप सडक पर लगने वाले बाजार को बंद करवाया, बंजारी चौक गोलबाजार में लगने वाले बाजार को बंद करवाया, शास्त्री बाजार को भी निर्धारित समय पर बंद करवाया गया। जोन 6 द्वारा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के सब्जी बाजार को बंद करवाया। जोन 7 ने आमापारा सब्जी बाजार, रामनगर कर्मा चौक सब्जी बाजार को बंद करवाया। जोन 8 की टीम ने मोहबाबाजार के सब्जी बाजार, टाटीबंध बाजार, हीरापुर बाजार को एवं जोन 10 ने न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास लगने वाले सब्जी बाजार को निर्धारित समयावधि के बाद सार्वजनिक मुनादी करवाकर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ जोन कमिष्नर के नेतृत्व में बंद करवाने की अभियान पूर्वक कार्यवाही की। आगे भी अभियान सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा लॉकडाउन अवधि में रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार जारी रहेगा।




