दांव लगाते 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, लाखों की सट्टा-पट्टी और 4 नग मोबाइल जब्त
धमतरी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अंकों के आधार पर सट्टा-जुआ खिलाते 4 सटोरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों के पास से 34 हजार रूपए नकद, लाखों की सट्टा-पट्टी और 4 नग मोबाइल जब्त किया है।
दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू ने असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलीस ने ये धरपकड़ की कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में लतीफ खान(31) पोटियाडीह, रामानंद कुंभकार (25) आमदी, अनिल सिन्हा(25) तरसीवा और ज्ञान प्रसाद (28) सांकरा शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




