जिले में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त
जगदलपुर । कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल की ओर से 16 जनवरी को बस्तर जिलस के तारापुर, आड़ावाल और छेपरागुड़ा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर दो टिप्पर और दो ट्रैक्टर कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की ओर से सभी वाहनों को खनिज के साथ जप्त कर लिया गया है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।




