वन विभाग की छापामार कार्रवाई में सागौन के 49 नग अवैध चिरान जप्त
रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरबा भांवर में संदिग्ध एक व्यक्ति के घर में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में गठित उडऩदस्ता दल द्वारा लगभग 50 हजार रूपए मूल्य के 49 नग सागौन चिरान तथा साल पल्ला जप्त किए गए।
READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलिकाप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो
उक्त कार्रवाई में उडऩदस्ता दल प्रभारी तथा वन क्षेत्रपाल अनिमेष सिंह, मती उषा सोनवानी, मती इंदिरा रजक और रतनपुर परिक्षेत्र के विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।




