राजधानी में मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोडऩे पर 591 लोगों से वसूला गया जुर्माना
रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर आज जोन 4 के बाजार क्षेत्र में जिला प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जोन 4 कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने के अनिवार्य नियम के व्यवहारिक परिपालन हेतु विगत 1 मई से 15 मई 2020 तक 15 दिनों के अभियान के दौरान कुल 591 लोगो से मास्क पहनने के अनिवार्य नियम एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोडने पर उनसे कुल 43680 रू. का स्थल पर जुर्माना वसूला एवं उन्हें मास्क नि:शुल्क उपलब्ध करवाते हुए भविष्य में घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की कडी हिदायत जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दी एवं दोबारा मास्क नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य हितकारी नियम का पालन व्यवहारिक रूप से न करने की स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कडी कार्यवाही प्रशासनिक तौर पर निरंतर अभियान चलाकर करने की चेतावनी लॉकडाउन के शासकीय नियमों के तहत दी। अभियान जोन स्तर पर निरंतर जनस्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता के लिए जारी रहेगा।




