CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सरकारी अस्पतालों के 598 स्टॉफ को दिया जा रहा है इन तकनीकों के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण

सरकारी अस्पतालों के 598 स्टॉफ को दिया जा रहा है इन तकनीकों के उपयोग  का  विशेष प्रशिक्षण
Share

रायपुर । कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के 598 स्टॉफ को आईसीयू एवं वेंटिलेटर मैनेजमेंट, ऑक्सीजन थेरेपी डिवाइस और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मशीन के उपयोग के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 270 चिकित्सा अधिकारी एवं 328 स्टॉफ नर्स शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालयों एवं डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ करने रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. ओपी सुंदरानी और उनकी टीम द्वारा 13 विशेष सत्रों का आयोजन कर मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया। इन 13 सत्रों में से छह में रिफ्रेशर एवं हैंड होल्डिंग मैनेजमेंट का भी प्रशिक्षण दिया गया।
कोविड-19 ट्रेनिंग वर्टिकल की राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इन प्रशिक्षित डॉक्टरों एवं स्टॉफ नर्सों के मार्गदर्शन में आज कई जिलों के कोविड अस्पतालों में आईसीयू का सफल संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के समय कई जिलों में आईसीयू की सुविधा नहीं थी। मार्च-2020 के बाद से लगातार विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ के सहयोग से अब उन जिलों में भी आईसीयू सुविधा शुरू हो चुकी है। कोविड-19 के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है और गंभीर मरीज भी वहां से स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।
 



Share

Leave a Reply