जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 6 पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 8 हजार 10 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमेठी आरंग में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआ खेल रहे रमेश देवांगन 40 वर्ष पिता आनंद देवांगन एवं अन्य 4 जुआयिों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 8 हजार 10 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूर्नी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।
इसी तरह सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 10500 रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 15 दिसंबर को ग्राम भैंसमुड़ी खरोरा में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 10 हजार 5 सौ रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम तुमन साहु 23 वर्ष पिता महेश साहु बताया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है।




