लॉकडाउन के बिच कुछ युवकों की दरिंदगी, छेड़छाड़ से मना करने पर महिला को किया आग के हवाले
कोरबा। मोरगा क्षेत्र निवासी एक महिला को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। पति का कहना है कि छेड़छाड़ से मना करने पर 4 युवकों ने उसकी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम पतुरियाडांड की है। रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। प्रकाश के अनुसार पड़ोस के गांव गिद्धमुड़ी के 4 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रकाश के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई वह अपने नाना के यहां गया हुआ था। वहां से लौटा तो पत्नी को जलता देखा। पानी से आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस ने महिला का बयान लिया है।




