बड़ी खबर: राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर
रायपुर। लॉकडाउन के बिच राजधानी रायपुर से आगजनी की खबर आ रही है जहां वीआईपी रोड़ स्थित होटल फ्लोरेंस में भीषण आग लग गई है। आपको बता दे की यह आग होटल के किचन रूम में लगी है और हॉल तक फैल गया है। खबर मिलते ही दमकल की टीम दो गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंची हुई है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बूझाने का काम जारी है।
पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- फ्लोरेंस होटल में आग करीब 3 बजे के आसपास लगी है। बताया जा रहा है की आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है जिस समय आग लगी उस समय होटल के अंदर गार्ड और दो कर्मचारी मौजूद थे। तेलीबांधा पुलिस भी मौके पर मौजूद है।




