तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घटना में मौके पर दो युवकों की मौत...
रायपुर| मंदिर हसौद इलाके से इस वक्त एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया| मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई| अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है| पुलिस ने भरत पेट्रोलियम के टैंकर को जब्त कर लिया है. पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है|
जानिए पूरी खबर-
खबर मिल रही है की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है| शव की शिनाख्ती अब तक नहीं हो पाई है मृतकों के शव की तलाशी करने पर एक आधार कार्ड मिला है जिसमें चंदूलाल लिखा हुआ है| घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है| टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|
मंदिर हसौद थाना उपनिरीक्षक केशवराम साहू ने बताया की दोपहर 3:30 बजे के आस-पास रिंग रोड नंबर 3 के चौक में भरत पेट्रोलियम के टैंकर और सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर हुई और मौके पर ही दोनों मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई|




