शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। युवतियों के साथ शारीरिक शोषण करनेकी घटनाएं अक्सर होती रहती है। राष्ट्रीय स्तर पर बने कठोर कानूनों के बावजूद भी देश एवं प्रदेश में अनाचार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। माना कैंप से मिली जानकारी के अनुसार माना की 19 वर्षीया पीडि़ता के साथ 18 ब्लाक माना कैंप के आरोपी गणेश राय आयु 22 वर्ष पिता गोविंद राय परिचय कर दोस्ती की आड़ में प्रार्थिया से शादी का वादा करके लगातार अनाचार करता रहा। उक्त मामले में शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने के आरोप में माना थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।




