BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छेड़छाड़ का आरोपी अदालत के बाद हुआ जेल दाखिल, निकला कोरोना पॉजिटिव

छेड़छाड़ का आरोपी अदालत के बाद हुआ जेल दाखिल, निकला कोरोना पॉजिटिव
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर आई हैं। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र मे एक 15 साल कि नाबालिग लड़की के साथ छेड़-छाड़ करने वाला आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। घटना के संबंध मे तपकरा थाना प्रभारी बी.एन.शर्मा ने बताया कि नाबालिग बच्ची के पिता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कि गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना मे ये बात सामने आई है कि रिपोर्टकर्ता कि पत्नी का अवैध संबंध आरोपी के साथ है। रिपोर्टकर्ता के घर आरोपी का आना जाना था। इसी बीच 19 जून एवं 21जून को आरोपी रिपोर्टकर्ता के घर आया था और मौका देखकर उसकी नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़ कि घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की के पिता ने 22 जून को तपकरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले रेपिड कीट से जांच किया गया था जिसमे आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कुनकुरी न्यायालय मे पेश किया गया था, न्यायालय के आदेश पर आरोपी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है। जेल दाखिल करने के बजाय उसे तपकरा के एक क्वारेंटाईन सेंटर मे रखा गया है। आज सबेरे आरोपी का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिये क्वारेंटाईन सेंटर मे सेंपल लिया गया है। आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटीव आने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया जायेगा वहीं पॉजिटिव आने पर ईलाज के लिये स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जायेगा। ऐसी स्थिति स्वस्थ होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया जायेगा।


Share

Leave a Reply