गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगकर आरोपी ने किया 9.39 लाख ट्रांसफर, मामला दर्ज
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत शिव कानन कालोनी बोईरदादर में रहने वाले विजय प्रसाद वर्मा, उसके पड़ोसी रजनीश सिंह ने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगकर, उनके मोबाइल से किसी अन्य खाते में 9,39,246 रूपए धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्टकर्ता के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियात्रिकी में टाईम कीपर के पद से मई 2017 को सेवानिवृत्त हुए हैं। छोटा पुत्र जिन्दल पावर प्लांट में सुबह से ड्यूटी पर चला जाता है, इस दरमियान ये घर पर अकेले रहते हैं। इसी समय पड़ोस में रहने वाला रजनीश सिंह घर में आना जाना करता है। रजनीश परिवार से घुलमिल गया था। रजनीश अक्सर गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगता था जब बैंक खाते से 9,39,246 रूपए 13 नवंबर 2020 से 14 जनवरी के बीच किसी बैंक खाता में ट्रान्सफर कर लिया गया। तब चेक कराने पर जानकारी मिल रही है कि रजनीश ने ही धोखाधड़ी कर बिना जानकारी के रुपए ट्रांसफर किया है। शिकायत के बाद से रजनीश सिंह फरार है। विजय वर्मा के आवेदन पर आरोपी रजनीश वर्मा के खिलाफ धारा 420 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चक्रधरनगर पुलिस रजनीश सिंह की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया है।




