BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आबकारी विभाग की कार्रवाई: दूसरे राज्य की निर्मित मदिरा भारी मात्रा में जप्त

 आबकारी विभाग की कार्रवाई: दूसरे राज्य की निर्मित मदिरा भारी मात्रा में जप्त
Share

रायपुर। राज्य में अवैध शराब विक्रेताओं और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास और प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बनभेड़ी थाना लालबाग में, ओमप्रकाश कंवर के आधिपत्य के रिहायशी मकान से 96 पाव देशी दारू टायगर संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 17.28 बल्क लीटर जप्त किया गया। 
 

राजनांदगांव जिले के बूचटोला मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान 12 दिसम्बर को हीरो एचएफ डीलक्स मोटर-साइकिल वाहन क्रमांक सीजी 8 एडी 6424 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गोपालपुर थाना छुरिया दीनू टेकाम से 51 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 9.18 लीटर जप्त किया गया। 

 
आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एस.के. द्विवेदी, आबकारी उपनिरीक्षक वृश्र घुमका जीतेश्वरी आलेंद्र, आबकारी उपनिरीक्षक वृत-चिचोला गीता साहू तथा आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक वृश्र डोंगरगांव ओमप्रकाश सिन्हा एवं सहयोगी श्री अनिल सिन्हा उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply