BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डेढ़ माह बाद शराब दुकानें खुलते ही टूट पड़ी खरीददारों की भीड़, कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

डेढ़ माह बाद शराब दुकानें खुलते ही टूट पड़ी खरीददारों की भीड़, कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Share

रायपुर। कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ में लागू लॉकडाउन के दौरान पिछले करीब डेढ़ माह से बंद शासकीय शराब दुकानें सोमवार को खुल गई। दुकानें खुलते ही शराब खरीदने के लिए दुकानों में भारी भीड़ टूट पड़ी। कई इलाको में तो दुकान खुलने से कई घंटों पहले ही दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। 

लॉकडाउन के कारण प्रदेश में सब्जी, किराना व फलो की दुकानें छोड़कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ प्रदेशभर में संचालित शासकीय शराब दुकानें भी बंद थी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईन लाईन के अनुसार आज करीब डेढ़ महीने के बाद छत्तीसगढ़ में भी शराब की दुकानें खोली गई। शराब की दुकानें खुलते से शराब के शौकिन लोगों की लंबी कतारें दुकानें के बाहर लग गई है। राजधानी रायपुर में भी शराब दुकानों के बाहर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। हालांकि शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सरकार ने दुकानों के बाहर बांस के बेरिकेट लगाए गए, जहां लोगों को पुलिसकर्मियों द्वारा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंशन का पालन कराया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर आ रही भीड़ इसका पालन नहीं कर रही है। शराब खरीदने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि वे लोग दुकान खुलने से कई घंटे पहले ही दुकान के बाहर आकर खड़े हो गए है। वे बस दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे। खबर के अनुसार रायपुर के सड्डू में शराब दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई हैं। यहां शराब दुकानों के बाहर बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना कई लोग शराब खरीदने पहुंच रहे है। वहीं यहां तैनात पुलिस कर्मी दुकान परिसर के अलावा दुकान के बाहर की व्यवस्था को अनदेखा किए हुए ड्यूटी कर रहे है। 


Share

Leave a Reply