CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जंगल में बनाई जा रही थी शराब, 315 लीटर के साथ एक गिरफ्तार

जंगल में बनाई जा रही थी शराब, 315 लीटर के साथ एक गिरफ्तार
Share

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनमुड़ा जंगल स्थित पहाड़ के नीचे संचालित महुआ शराब की अवैध भट्ठी पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 315 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
रविवार को थाने में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लंबे समय से उन्हें एक व्यक्ति से भारी मात्रा में शराब निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति किए जाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर शनिवार को टीम ने ग्रामीणों के वेश में छापा मारा और शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उपरवारा निवासी श्रीराम राठिया पिता झुनऊ राठिया (40) लंबे समय से महुआ शराब का बनाने का अवैध कारोबार करता था। मौके से दो बड़े-बड़े ड्रम और जरकिन में हाथ निर्मित महुआ शराब मिली। जिसमें कुल 315 लीटर शराब कीमती 63 हजार रुपए जब्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन व एसडीओपी सरायपाली विकास के निर्देशन में की गई। जिसमें उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सउनि मुरलीधर भोई, हिमाद्री देवता, अनिल मांझी, चंद्रमणि यादव, दिलीप पटेल, हिरेन्द्र भार्गे, टीकाराम नायक, हितेश साहू, आलोक शर्मा व थाना स्टॉफ शामिल रहे।
 



Share

Leave a Reply