मौसम विभाग से जारी किया अलर्ट: आज भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान अम्फान
रायपुर। भारतीय मौसम विभाग ने आज शाम दक्षिण-पश्चिम और इससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान के टकराने का पूर्वानुमान जारी किया है।
केन्द्रीय मौसम विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार यह चक्रवाती तूफान आज देर शाम दक्षिण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से टकराने का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह अवदाब में तब्दील होकर आज शाम चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और इसके बाद यह भारतीय समुद्री तट से टकराएगा। केन्द्रीय मौसम विभाग ने देश के आठ राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए इस तूफान से होने वाली आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक उपाय करने का निर्देश पहले से ही जारी कर दिया था। इसके अलावा मछुवारों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, वहीं जिन मछुवारों की नाव या बोट समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत तट पर लौटने कहा गया है। इस तूफान का नाम अम्फान रखा गया है।
इधर रायपुर स्थित मौसम विभाग केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज पश्चिम-मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से कल 17 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।




