नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लॉकडाउन के बीच जिला अस्पताल के डॉक्टर ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

 लॉकडाउन के बीच जिला अस्पताल के डॉक्टर ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
Share

कवर्धा। कवर्धा। जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम डॉक्टर अरुण चौधरी है जो यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे अरुण कबीरधाम में जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ थे हालांकि अभी तक फांसी लगाने की वजह खुलकर सामने नहीं आई है वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई है। मृतक के आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चला इस बात की  पुलिस  जांच करेगी।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना कवर्धा जिले की है। कवर्धा सिटी कोतवाली के टीआई मुकेश सोम ने बताया कि डॉक्टर ने रात में फांसी लगाई। सूचना पर जब वे पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।

बता दे की जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की आत्महत्या की खबर सुनकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सुबह से पूरे अस्पताल में यह चर्चा का विषय बन गया है। इधर सिविल सर्जन डॉ। सुजॉय मुखर्जी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर के साथ केवल उनकी पत्नी यहां रह रही थी। पूरा परिवार उत्तर प्रदेश में रह रहा है। पुलिस नेे बताया कि अभी तक कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। घटना की संबंध में परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply