नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर किया चाकू से वार, प्रेमिका का हाल बेहाल
रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच भी अपराधों में कमी नहीं आई है। आय दिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है इसी बिच राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे वह घायल हो गई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दे की यह वारदात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है आरोपी प्रेमी का नाम सुकृतदास और फाफाडीह में रहने वाला है जबकि प्रेमिका टिकरापारा निवासी है। दोनों की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी इन दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। प्रेमी अपनी प्रेमिका को ग्राम खुटेरी की तरफ घूमाने ले गया था, तभी उसे पता चला कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है। शादी लगने से नाराज युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती के हाथ और चेहरे के नीचे हल्की चोटें आई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी सुकृतदास फरार हो गया है जिसकी मंदिर हसौद पुलिस तलाश कर रही है।




