BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी रायपुर में एक और किराना व्यापारी ने की आत्महत्या, जाने क्या है यह पूरा मामला

राजधानी रायपुर में एक और किराना व्यापारी ने की आत्महत्या, जाने क्या है यह पूरा मामला
Share

रायपुरलॉकडाउन के दौरान राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के अछोली बाजार इलाके में एक किराना व्यापारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। राजधानी में किराना व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तेलीबांधा तालाब में एक किराना व्यापारी की लाश मिली थी। 
 
उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला क्षेत्र के बाजार चौक में सूर्या प्रोविजन स्टोर के नाम से किराने का दुकान चलाने वाला भरत निषाद (50 वर्ष) पार्षद दीनू निषाद का बड़ा भाई था। भरत अपने घर में अलग कमरे में सोया करता है। आज सुबह मृतक अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला, जिसे देखकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि परिवारिक कारणों की वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। 

लॉकडाउन के दौरान एक किराना व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व तेलीबांधा तालाब में एक किराना व्यापारी की लाश मिली थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है। 


Share

Leave a Reply