नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पेट्रोलिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर चाकू के साथ गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र का सक्रिय बदमाश

पेट्रोलिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर चाकू के साथ गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र का सक्रिय बदमाश
Share

धमतरी। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में मिली युवक की अधजली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के दिशा निर्देश में शहर में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगाह रखने व किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

 
इसी दरमियान दिनांक 03/11/2020 की रात्रि करीबन 09.30 बजे थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग को मुखबिर से सूचना मिली कि बांसपारा वार्ड सुलभ शौचालय के पास धमतरी में थाना क्षेत्र का सक्रिय बदमाश सौरभ सोनी बटंची चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है।
 
 
सूचना मिलते ही कोतवाली पेट्रोलिंग स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी सौरभ सोनी को स्प्रिंगदार बटंची चाकू लहराते रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से बटंची चाकू बरामद किया गया तथा मौके पर आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम- सौरभ सोनी पिता नरेंद्र सोनी उम्र 20 वर्ष साकिन आमा तलाब रोड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी। 

 


Share

Leave a Reply