विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत पहुंचे जोगी से मिलने अस्पताल, स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी
रायपुर। हृदयघात के बाद कोमा में चले गये छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत नारायण हॉस्पिटल पहुचें। डॉ महंत ने उनकी पत्नि रेणु जोगी, पुत्र अमित जोगी, मुख्य चिकित्सक डॉ सुनील खेमका से चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ महंत ने रेणु जोगी, पुत्र अमित जोगी को भरोसा दिलाया है कि इन विपरीत परिस्थितियों में आपके साथ हूं, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो, और पुनः जनसेवा का कार्य करेंगे।
ये रहे उपस्थित-
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष धुप्पड़, विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े, ओएसडी अमित पांडेय, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी उपस्थित रहे।




