राजधानी में जबरन दुकान का ताला तोड़कर किया कब्जा करने का प्रयास, मामला दर्ज
रायपुर। जबरन दुकान का ताला तोड़कर कार सवार 4 लोग दुकान में घूसकर कब्जा करने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : महिला का बड़ा आरोप: 139 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, महिला को दिए गए ड्रग और शरीर पर दागे गए सिगरेट
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदनगर रायपुर निवासी कपिल भाटिया 39 वर्ष पिता राज ऋषि भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के दूकान एमजी रोड गली नंबर 4 यामाहा शोरुम के बाजू में प्रथम तल में स्थित है। 21 अगस्त को शाम 6.30 बजे स्वीप्ट डीजायर कार क्रमांक सीजी 04एमके 8885 से दो औरत व दो आदमी आकर दूकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कब्जा करने का प्रयास किया।
पीडि़त द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुव्र्यवहार किया। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के व्यवहार से असामाजिक व डकैत प्रवृत्ति के लग रहे थे। प्रार्थी के दुकान व गोदाउन दोनों एक ही जगह स्थित है उसमें कब्जा करने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 448,506,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




