हत्या करने की नियत से फांसी पर लटकाने की कोशिश, आरोपी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। घरेलू मामलों को लेकर परिवार में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। कभी कभी पारिवारिक सदस्यों का गुस्सा परिवार के पीडि़त सदस्य के लिए जान से मारने का सबब भी बन जाता है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सुलोचना जंघेल आयु 23 वर्ष पति राकेश जंघेल का अपनी ननद साधना नागपुरे पति संतोष नागपुरे एवं सास सुलोचना जंघेल पति मूलचंद जंघेल के साथ आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद विवाद होते रहता था। ननद एवं सास ने किसी बात पर गुस्सा होकर प्रार्थियां को हत्या करने की नियत से पहले मारपीट की फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश की प्रार्थिया की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने ने आरोपी सास, ननद के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है।




