सालभर से वीजा खत्म होने के बाद चोरी छिपे भिलाई में रहती थी बांग्लादेश की महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई टाउनशिप में रह रही बांग्लादेशी महिला को कोतवाली भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी में महिला द्वारा भारत का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी बनाया गया है। महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई। कि थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर 6 में महिला रह रही है, जो कि बांग्लादेशी है। तत्काल स्टाफ महिला एवं गवाह के साथ दबिश दी गई। देखा कि मकान में एक महिला निवास कर रही है। महिला से बारीकी से पूछताछ की गई। इस पर उसके द्वारा मूल पासपोर्ट बांग्लादेश का पासपोर्ट जिस पर नाम शाहिदा खातून, नागरिक बंगलादेशी लिखा था।
मिली जानकारी के अनुसार पासपोर्ट से एक बार भारत के लिए वीसा जारी किया गया है। वीसा की समाप्ति की तारीख 13.09.2018 है। इस प्रकार वीसा समाप्ति के पश्चात भी भारत में रूकी हुई है, महिला द्वारा भारत देश का नागरिकता के संबंध में आधार कार्ड, पेनकार्ड नंबर महिला के नाम पर एवं इंडियन बैंक जुहू नगर नवी मुम्बई का बैंक पासबुक प्रस्तुत की, जिसे वजह सबूत में लिया गया।




