हो जाइये सावधान: क्योकि अब हेलमेट और मास्क के बिना नही मिलेगा पेट्रोल, जाने पूरी खबर
महासमुंद। शहर के पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल के लिए अब हेलमेट, मास्क अनिवार्य है। बता दें कि करीब पांच माह पूर्व पुलिस विभाग की ओर से हेलमेट के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए यहां हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया था। बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल देने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी थी। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते अब यहां नई व्यवसथा की गई है।




