ब्यूटी एक्स्पो 2021 का आयोजन रायपुर में, टेलीविजन स्टार युक्ति कपूर सहित कई नामी कलाकार लेंगे भाग
रायपुर। ब्यूटी एक्स्पो 2021 का आयोजन होटल विशिंग बल्र्ड वीआईपी रोड में 15 एवं 16 मार्च को आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन में टेलीविजन स्टार युक्ति कपूर सहित नामी कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त आयोजन में टिकट दर काम्पिटिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 2000 रूपए रखी गई है, जबकि दर्शकों के लिए सिल्वर में 2200 रूपए, गोल्ड में 2500 रूपए एवं प्लेटिनम में 3000 रूपए दो दिन के पैकेज के लिए लंच सहित शामिल है। कार्यक्रम में नवशाद अहमद, नाजिया गंज, अनुश्री, विक्टर फ्रांसिस, राज श्रीवास, सिब्बा अख्तर, रीना सिंह, धनुश नायक, उषा टंडन सहित अनेक कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सोनिया ठाकुर मंच पर पूरे समय उपस्थित रहेंगी।




