शराबी पति से तंग आकर मायके जा रही पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज
महासमुंद। सरायपाली में एक शराब व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। जब तंग आकर उसकी पत्नी मायके जा रही थी, तो उसे छोडऩे के बहाने जंगल ले गया और अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस आ गया। जिससे डरी सहमी उसकी पत्नी ने जाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर उसके पति के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार घसियापारा निवासी पुष्पा सेन पिता विशाल सोना का विवाह दो माह पूर्व घसियापारा निवासी विशाल सोना से हुआ था। उसे नहीं मालूम था कि वह शराबी व उपद्रवी किस्म का है। 29 सितंबर को जब उसके पास नया मोबाइल व रुपए दिखा तो, उसकी पत्नी ने उसे पूछा कि रुपए व मोबाइल कहां से आएं। इतने में ही शराब के नशे में धुत्त विशाल आवेश में आ गया और उसके साथ मारपीट किया। इसके बाद प्रार्थियों तंग आकर अपने मायके ग्राम दर्राभांठा जाने के लिए निकली थी। पीछे-पीछे उसका पित आया और उसे मायके छोड़ दूंगा चल कहां। उसकी पत्नी उसके साथ बैठ गई। वह प्रार्थियों को जंगल में ले गया और जमकर पिटाई करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इससे प्रार्थियों को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन उसके पैर व कलाई में चोट लगा है।




