BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में जारी है सट्टे का कारोबार: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते 5 गिरफ्तार, लाखों रुपयें नगदी के साथ लाखों की सट्टा पट्टी जब्त

 राजधानी में जारी है सट्टे का कारोबार: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते 5 गिरफ्तार, लाखों रुपयें नगदी के साथ लाखों की  सट्टा पट्टी जब्त
Share

रायपुर। राजधानी में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अलग-अलग तीन थानाक्षेेत्रों में सट्टा लिखते पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास 7 लाख 66 हजार 3 सुौ रुपयें नगदी एवं एक्टीवा व एलईडी टीव्ही ,नगदी रुपयें एवं सट्टा डायरी सहित मोबाईल फोन जब्त किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट मैच में गुरुवार की रात्रि मुंबई इंडियनस व किग्सइलेवन पंजाब खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर में सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकडऩे में सफल हो गई। पकड़े गए युवक से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल दौलतानी 30 वर्ष पिता जय दौलतानी निवासी गंगा विहार अमलीडीह रायपुर का रहने वाले है। आरोपी के पास से एक डायरी जिसमें 10 लाख 35 हजार का सट्टा लिखा हुआ एवं 6 लाख 43 हजार रुपयें नगदी सहित मोबाईल फोन व एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमसी 5286 जब्त किया है। 

वहीं गंज थाना पुलिस व सायबर सेल की टीम ने शहर भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर रमण मंदिर वार्ड हिमांशु बजाज के मकान में कुछ लोगों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाने की सूचना पर घेराबंदी कर छापामारकर पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम हिमांशु बजाज आयु 26 वर्ष पिता लक्ष्मण बजाज निवासी रमण मंदिर वार्ड फाफाडीह एवं हर्षित जैन 21 वर्ष पिता अरुण जैन को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 21 हजार 6 सौ रुपयें एवं एक डायरी जिसमें 1 लाख 22 हजार का सट्टा पट्टी,एक आईवा कंपनी का रंगीन टीवी सेट18 इंच, एक जीवा कंपनी मोबाईल, एवं नग सेमसोटेल कंपनी का मोबाईल जब्त किया है। 

वहीं मोर रायपुर बोर्ड के पास मरीनड्राईव तेलीबांधा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखते दो युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गये व्यक्तियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम संभव जैन 21 वर्ष पिता निर्मल जैन ,सौरभ तेहरलमानी 23 वर्ष पिता स्व.रमेश तेहरलमानी, आशीष पटेल 21 वर्ष पिता राम नरेश पटेल तीनों युवक आशादीप वाटिका न्यू राजेन्द्रनगर व गुढिय़ारी एवं मालवीय चौक कोतवाली के रहने वाले है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के बारे में फोन पर सूचना मिलने पर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया  गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फोन के माध्यम से ऑनलाईन 20 -20 मैच में सट्टा लिखकर घूम-घूमकर ग्राहकों से सट्टे का पैसा ले रहे थे। आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी सहित नगदी 40 हजार 5 सौ रुपयें एवं तीन मोबाईल फोन जब्त किया गया है। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लिखतें पाये गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कायम कर कानूनी कार्रवाही किया गया है। 


Share

Leave a Reply