BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी कार्यवाई: माजदा वाहन से लाखो का गुटखा, बीड़ी जब्त, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी कार्यवाई: माजदा वाहन से लाखो का गुटखा, बीड़ी जब्त, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Share

जांजगीर-चांपा।  कोरोना से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों पर रोक लगा दी है। जिसमे गुटखा, गुड़ाखू जैसे नशीले पदार्थो के खरीदी-बिक्री पर भी रोक है इसके बाउजूद कई लोग इसका कालाबाजारी करते नजर आ रहे है। पुलिस ने गुटखा, बीड़ी, तम्बाकू का कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कार्यवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आई है की        मंगलवार की देर शाम चांपा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मेटाडोर सीजी 10 आर 0259 माजदा वाहन के अंदर गुड़ाखू, गुटखा, सिगरेट काफी मात्रा में लेकर बिलासपुर से चांपा श्रीराम जनरल स्टोर्स के पास उतारने की तैयारी है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- सूचना पर पेट्रोलिंग पर गए पुलिस द्वारा वाहन को देखते हुए चालक राम हरि कश्यप के द्वारा श्रीराम जनरल स्टोर्स के मालिक सुनील धमेचा के यहां उतरवाया जा रहा था। जहां पर सुनील धामेचा खड़ा हुआ था। वाहन को चेक करने पर काफी मात्रा में गुड़ाखू, गुटखा, पाउच, सिगरेट बीड़ी था। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख 19 हजार 730 बताई जा रही है। इसके संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात दुकान मालिक व चालक को कहा गया। जिस पर उन्होंने फोटोकापी के अलावा कुछ दस्तावेज नहीं बता सका। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि उक्त माल को बिलासपुर से होलाराम राजकुमार के मालिक मुरली के द्वारा सामान लोड कराया गया और श्रीराम जनरल स्टोर्स के मालिक सुनील धामेचा के यहां माल उतरवाना बताया। दुकान मालिक सुनील धामेचा व चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने बिलासपुर दुकान संचालक मुरली, चांपा श्रीराम जरनल स्टोर्स के संचालक सुनील धामेचा व चालक रामहरि के खिलाफ धारा 188, 269, 34, 3 महामारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



 


Share

Leave a Reply