BIG NEWS : 5 किलों 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार..
रायपुर : रायपुर के गुढिय़ारी रामनगर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलों 100 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब गुढिय़ारी रामनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को गांजा बेचने के फिराक में खड़े होने की जानकारी मिलने पर आरोपी को रेलवे स्टेशन के पीछे रनिग रुम के सामने गुढिय़ारी में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का बैग मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा 5 किलों 100 ग्राम अनुमानित कीमत 50000 रुपये को बरामद कर जब्त की गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मानस कुम्भार 22 वर्ष पिता लभ कुम्भार निवासी कादली मुण्डा किशोर नगर उडि़सा बताया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज की गई है।




