CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : एनटीपीसी में हुआ धमाका, पेंट हाउस की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ : एनटीपीसी में हुआ धमाका, पेंट हाउस की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Share

बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार देर रात ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पेंट हाउस की छत उड़ गई। वहीं 500 मेगावाट की यूनिट ठप हो गई है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि प्लांट में बॉयलर फटने के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लांट के 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे उसकी दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रम का राइजर फटने से बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। धमाका इतनी तेज था कि उससे पेंट हाउस की छत तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टूट कर नीचे गिर पड़ी।


बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है। घटना से जनरेशन का भी बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि शिफ्ट चेंज ओवर के समय हादसा होने के कारण कोई जन हानि की खबर नहीं है।



Share

Leave a Reply