क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: आईपीएल का 13वां सीजन अब 15 अप्रैल तक टला
रायपुर| क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर मिल रही है की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज अब 29 मार्च को नहीं होगा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। पहले आईपीएल का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच के साथ होना था, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना था। अब 15 अप्रैल को आईपीएल का आगाज नहीं होगा।
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे कि जानलेवा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 'आईपीएल' टी-20 के 13वें सीजन लीग मैच को रद्द करने की भी मांग उठी है। आईपीएल को रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया है। जिस पर मद्रास हाईकोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगी।
स्वास्थ मंत्री मैच नहीं करने की कर चुके है मांग-
महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री ने भी आईपीएल नहीं कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने अपनी अपील में टी-20 लीग के मैचों को दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में करवाने का सुझाव भी दिया है। हालांकि मैच के रद्द कराने के अटकलों के बीच आज बीसीसीआई के अधिकारियों ने टूर्नामेंट के तारीखों में बदलाव करने का ऐलान किया।
ये भी पढ़े-
गुरुवार को खेल मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी करते हुए सभी खेल संघों से भारत में होने वाले विभिन्न टूर्नामेंटों को स्थगित/रद्द करने या फिर बिना दर्शकों के मैच करवाने के लिए कहा है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा नए वीजा नियम के तहत विदेशी यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दिया गया था।




