बड़ी खबर रायपुर: फार्म हाऊस में जुआ खेलते 06 गिरफ्तार, नगदी व ताश पत्ती जब्त
रायपुर। कुकरेजा फार्म हाऊस मयूर पार्क महावीर नगर में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने 06 लोगों जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 15 हजार रुपये तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 25 अप्रैल को शाम 5 बजे के आसपास कुकरेजा फार्म हाऊस मयूर पार्क महावीरनगर में रेड की कार्रवाही कर छापा मारने के दौरान हार-जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते 06 लोगों को गिरफ्तार की है। पकड़े गए जुआरियों के पास से 11.50 रुपये तथा फंड से 13850 रुपये कुल 15 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे लोगों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम दिलीप अडवानी पिता स्व. विष्णु अडवानी उम्र 42 वर्ष पता बरडिया विहार ए टी फ ार्म हाउस के सामने अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर , विजय कुमार इदनानी पिता स्व. लखमीचंद इदनानी उम्र 35 वर्ष पता रावतपुरा कालोनी फेस 1 मठपुरैना थाना टिकरापारा, विनोद लावानी पिता स्व. दयाराम लावानी उम्र 46 वर्ष पता दीपक कालोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, दिलीप कुमार भाजानी पिता स्व. शुभममल भाजानी उम्र 40 वर्ष पता तेलीबांधा गली नंबर 03 रायपुर, राकेश कुमार इदवानी पिता स्व. घनश्याम दास इदवानी उम्र 38 वर्ष पता मयुर पार्क के पीछे प्रगति विहार महावीर नगर रायपुर ,सुनील पंजवानी पिता स्व. पिंजामल पंजवानी उम्र 33 वर्ष साकिन दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर बताया है। उनके खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा किया गया है।




