नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर रायपुर: रुपयों के लालच में बच्चे बने चोर, बदमाशों के साथ मिलकर की लाखों की चोरियां

 बड़ी खबर रायपुर: रुपयों के लालच में बच्चे बने चोर, बदमाशों के साथ मिलकर की लाखों की चोरियां
Share

रायपुर। शहर के माना इलाकों में चोरियां करने वाले कोई शातिर बदमाश नहीं बल्कि बच्चे निकले। इलाके के कुछ पुराने बदमाशों की संगत में यह भी चोर बन गए और घटनाओं को अंजाम दिया। गुरुवार की शाम सिविल लाइंस रायपुर पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी।
 
 
पुलिस ने माना में तीन चोरियों के केस में तीन युवकों के साथ तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से 1 लाख 32 हजार रुपए की चीजें मिली हैं, जिनमें लैपटॉप और मोबाइल के अलावा जेवरात भी शामिल हैं।
 
 
माना इलाके में हुई तीन चोरियों के मास्टर माइंड चंद्रहास और लोकनाथ ने बच्चों को चोरियों में हिस्सा देने का वादा किया। रुपयों के लालच में तीनों बच्चे भी चोरी में शामिल हो गए। आरोपी छोटे बच्चों को संकरी जगहों पर घुसाकर चीजों को चुराने में इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी चन्द्रहास उर्फ गोलू साहू, मुजगहन इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। लोकनाथ उर्फ लोकू पाल भी अपराधिक प्रवृत्ति का है। दोनों पहले भी कुछ मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें पकड़ लिया गया।

किन जगहों पर की थी चोरी-
दिनेश्वर साहू ने नवंबर के महीने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इनके घर की अलमारी में रखे चांदी की पायल और कैश चोर उड़ा ले गए थे। दीपेश ठाकुर ने 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके घर की आलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर ले गए। खेमराज डहरिया ने 16 दिसंबर को रिपोर्ट लिखवाई थी। खेमराज ने बताया कि इनकी मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर आरोपी लैपटॉप, मोबाइल फोन, कैश और दूसरे पार्ट्स अपने साथ ले गए। इन बदमाशों ने कुल लगभग 3 लाख की चोरी की। इनके पास से 1 लाख 32 हजार का ही माल मिला है। बाकी बची चीजों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।


Share

Leave a Reply