नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर रायपुर: नशे के सौदागरों ने किया पूर्व पार्षद पर हमला, बचाव करने आया बेटा घायल

 बड़ी खबर रायपुर: नशे के सौदागरों ने किया पूर्व पार्षद पर हमला, बचाव करने आया बेटा घायल
Share

रायपुर। राजधानी में नशे का कारोबार अपने पैर पसार चुका है। नशे के कारोबारी अब खुलेआम कारोबार करने लगे है। कुछ इसी तरह की घटना कल रात पुरानी बस्ती के खोखो पारा में हुई, जहां नशे के कारोबारियों ने पूर्व पार्षद राजेश सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका बचाव करने आए उनके पुत्र सन्नी सिंह पर भी हमला हुआ। हमले में सन्नी सिंह को चोट आई है। इसकी प्राथमिकी पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराइ गई है। इस मामले में आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है, तथा अन्य दो आरोपी युवक फरार है।

पुरानी बस्ती प्रभारी रत्ना सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि खोखो पारा में मोमोस का ठेला लगाने वाली महिलाओं के साथ कुछ युवकों की बहस चल रही थी। आरोपी गांजा एवं नशीले पावडर का धंधा करते है। आपस में पुडिया की बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के कारण आपस में गाली-गलौच करने लगे। पूर्व पार्षद राजेश सिंह ने इन्हे मना करते हुए बीच-बचाव करने पहुंचे। तभी आपस में लड़ना छोड़ आरोपियों ने राजेश सिंह पर हमला कर दिया। महिलाओं ने उनकी आँखों में मिर्ची पाउडर फेंक दी। इसी बीच बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र सन्नी से भी आरोपियों की झड़प हुई और आरोपियों ने पत्थर से सन्नी के सर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले की प्राथमिकी पुरानी बस्ती थाने में दर्ज होने के बाद आरोपी फरिद, सकीला, मुसू, बाबु व एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी युवकों की तलाश जारी है।
 


Share

Leave a Reply