CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: ग्राहकों को कैफे में परोस रहे थे अवैध शराब संचालक व मैनेजर गिरफ्तार

   बड़ी खबर रायपुर: ग्राहकों को कैफे में परोस रहे थे अवैध शराब संचालक व मैनेजर गिरफ्तार
Share

रायपुर। कैफे में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापामारकर 6 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा 6 बॉटल बीयर जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 30 जून को रात 10.40 बजे एफआईपीएफ कैफे फुण्डहर में अवैध रुप से ग्राहकों को शराब परोसने की सूचना मिलने  छापामारकर घेराबंदी कर संचालक व मैनेजर को घेराबंदी कर रेड किया जो अपने कैफे मे अवैध रूप से शराब तथा बियर को बेचकर पिला रहा था। जिसे नाम पता पूछने पर वह अपना नाम तारीक खान पिता मोहम्मद सईद खान उम्र 39 वर्ष निवासी रिद्धि सिद्धि कालोनी म.नं.- 06, अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर का बताया। पुलिस को देखकर कैफे मे शराब सेवन करने वाले लडके भाग गये। आरोपी तारीक खान के कब्जे से  चिवास रिगल 02 बाटल, सुला बुट 01 बाटल, अबस्लुट वोडका 01 बाटल, दो बाटल चिवास रिगल शीशी में100-100 एमएल विदेशी मदिरा, बटवाईजर मैग्नम 04 बाटल तथा बटवाईजर प्रीमियम किंग आफ बियर 02 बाटल कुल 7.100 बल्क लीटर कीमती कुल 15120/- रूपये को जब्त कर गवाहो के समक्ष सील बंद कर पुलिस कब्जा में लिया गया। कैफे संचालक एवं मैनेजर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की हिरासत में लिया गया है। 


Share

Leave a Reply