बड़ी खबर रायपुर : कोरोना संक्रमण से एक और पुलिस कर्मी की मौत, अब तक 5 पुलिस कर्मियों की गई जान
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर अब बढ़ता जा रहा है। नए मामलों में लगातार वृद्धि के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रायपुर में पदस्थ एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई हैं। ट्रैफिक हाइवे पेट्रोलिंग में पदस्थ एएसआई टी एक्का की कोरोना से मौत हो गई हैं।
ज्ञातव्य है कि अब तक कोरोना संक्रमण ने राजधानी में 5 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है, वहीँ अब भी 125 पुलिसकर्मी कोरोना महामारी से जूझ रहें हैं। पुलिसकर्मियों के निधन से पूरे विभाग में शोक की लाहर व्याप्त हैं।




