बड़ी खबर रायपुर: पाकिटमार ने एक व्यक्ति को मारा चाकू, मामला दर्ज
रायपुर। पाकिटमार ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढऩगर टिकरापारा निवासी मुकेश कुमार 23 वर्ष पिता समयलाल आदित्य ने शिकायत दर्ज करायी है कि 16 जनवरी को शाम 06 बजे प्रार्थी अपने दोस्त योगेन्द्र कुमार योगेन्द्र कुमार साहु के साथ पंडरी गुरुद्वारा के पास काम से गया था तभी पीछे से एक लड़का नजदीक आकर खड़ा हो गया। देखने से पाकिटमार लगने पर उसे नजदीक खड़े होने से मना करने पर गाली-गलौच करने लगा व कुछ देर बाद पीडि़त के दोस्त को जाते देख पीछे से कंधे व पेट व सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। पीडि़त के दोस्त ने पुलिस को फोन करने की बात कही तब आरोपी ने अपना नाम शेर सिंह है बोला व जो करना है कर लो कहकर फरार हो गया। पीडि़त को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार हो रहा है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,326,506 के तहत अपराध कायम कर लिया है।




