बड़ी खबर रायपुर: बाईक चलाने के विवाद में युवकों के बीच हुई लड़ाई, धारदार औजार एवं डंडे से मारकर एक दूसरे को पहुंचाया चोट
रायपुर। बाईक चलाते समय ठीक से चलाने की बात कहकर युवकों के बीच हुई मारपीट एक दूसरे को धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर मौदहापारा निवासी अब्दुल रफीक 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को शीतला मंदिर रामसागर पारा के पास प्रार्थी का लड़का अमीर सुहेल सरफ आयु 25 वर्ष अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी श्याम शर्मा एवं अन्य दो व्यक्तियों ने बुलेट धीरे चला आवाज ज्यादा नही आनी चाहिए कहकर गाली-गलौच कर बीयर बॉटल से सिर पर एवं किसी धारदार औजार से जांघ व कुल्हा के पास मारकर चोट पहुंचाया।
इसी तरह साहु स्कूल के पास रामसागरपारा आजाद चौक निवासी श्याम शर्मा 24 वर्ष ने पिता अशोक कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को प्रार्थी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी ठीक से चलाने की बात कहकर अब्दुल अमीर सुहेल एवं उसके साथियों ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे एवं धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्ष के सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है




